देसी घी के फायदे // जानिए क्या क्या फायदे है

आज हमने देसी घी के फायदे क्या – क्या है जानेंगे। देसी घी एक रामबाण उपाय है। घी का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही अच्छा है

outline 

  • मानसिक रोगों में फायदेमंद
  • बुखार में लाभदायक
  • वात के प्रभाव को कम करने में मदद
  • पाचन में सुधार
  • कमजोरी दूर करने में सहायक
  • खांसी में फायदेमंद है घी 
  • शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार
  • टीबी में लाभदायक

 

देसी घी के फायदे –

अगर आप  अच्छी सेहत के लिए घी का सेवन करे तो आपके लिए बहुत फायदेमंद  है। बुजुर्ग लोग भी इसीलिए घी खाने की सलाह देते रहते हैं। 

दरअसल घी के बहोत ज्यादा फायदे होने के कारण ही इसे इतना महत्व दिया जाता है।

देसी घी के फायदे

घी का सेवन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही अच्छा है।

इस लेख में हम आपको घी के फायदे, नुकसान और घी खाने के सही तरीके के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइये जानते हैं

 

जानते है – घी क्या है 

जब मक्खन को अच्छी तरह पकाते हैं, तब पकने के बाद छाछ के अंश को अलग करने से जो पदार्थ तैयार होता है, उसे घी कहते हैं।

 

सभी प्रकार के तैलीय व चिकने पदार्थों में घी सबसे अच्छा माना गया है

क्योंकि अन्य औषधियों के साथ पकाने से यह उनके बल को बढ़ा देता है।

अन्य किसी भी चिकनाई युक्त खाद्य पदार्थ में ऐसे गुण नहीं मिलते हैं।

सभी प्रकार के घी में गाय का घी सबसे अच्छा माना गया हैं।

 

कैसा घी नहीं खाना चाहिए –

कांसे के बर्तन में दस दिन या इससे ज्यादा समय से रखा हुआ घी नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह विषैला हो जाता है।

कांसे के बर्तन

इसी तरह अगर घी से किसी तरह की दुर्गंध आ रही है तो उस घी का सेवन ना करें।

 

घी के फायदे – अब जानेंगे हम घी के फायदे 

छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी के लिए घी का सेवन काफी फायदेमंद होता है।

अपने शरीर को ताकत देने के अलावा  शरीर की इम्युनिटी क्षमता को भी बढ़ाता है।

 

जिससे कई तरह की बीमारियों से बचाव होता है। आइये ऐसे ही घी के कुछ  फायदों के बारे में जानते हैं

मानसिक रोगों में फायदेमंद

घी के सेवन करने से याददाश्त और तार्किक क्षमता बढ़ती है। इसी तरह यह कई मानसिक रोगों में भी गुणकारी माना जाता है।

 

हालांकि इसका सेवन करने से पहले किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से सही खुराक के बारे में ज़रूर पूछ लें।

 

बुखार में लाभदायक है घी –

कई आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का मानना है कि बुखार में घी का उपयोग  करने से राहत मिलती है। बुखार काम होता है।

देसी घी के फायदे

वात के प्रभाव को कम करने में मदद 

वात, पित्त और कफ अगर आपको वात, पित्त या कफ संबंधी किसी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो गाय के घी की कुछ बूंदे अपने नाक में डाल लें। …

 

घी के सेवन से वात के प्रभाव को कम किया जा सकता है। जिससे वात के प्रकोप से होने वाले रोगों से बचाव होता है।

 

पाचन में सुधार 

पाचन शक्ति कमजोर होने का सीधा मतलब है कई तरह की बीमारियों को न्यौता देना।
गाय का घी एंजाइमों के स्राव को पुनर्जीवित करके पाचन शक्ति को बेहतर बनाने में मदद करता है।
पाचन में सुधार
गाय के घी को अवशोषित करना और चयापचय करना आसान होता है
क्योंकि इसमें कम चेन फैटी ऐसिड होता है।
कमजोर पाचन वाले लोगों को गाय के घी का सेवन करना चाहिए ताकि उनका शरीर अपने भोजन को बेहतर तरीके से तोड़ सके।

कमजोरी दूर करने में सहायक

घी के सेवन से शरीर की ताकत बढ़ती है। इसलिए कमजोर लोगों को घी खाने की सलाह दी जाती है।

जो लोग बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं या जिम जाते हैं उन्हें भी घी का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

शिशुओं के आहार में घी ज़रूर शामिल करें इससे उनका मानसिक और शारीरिक दोनों तरह का विकास ठीक ढंग से होता है।

 

अगर आप को बहोत ज्यादा थकान लगे तो एक गिलास दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पिने से आपकी थकावट दूर होती है. 

ये भी पड़े –

  गिलोय के फायदे // गिलोय सेवन करने के फायदे

खांसी में फायदेमंद है घी 

खांसी होना एक आम समस्या है कुछ  लोगोंको  लम्बे समय तक रहे तो इसका इलाज करना ज़रुरी होता  है।

सर्दी या खासी होने के कई कारण हो सकते है।

खांसी में फायदेमंद है घी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार खांसी होने पर घी का सेवन करना लाभकारी होता है।

आप भी खांसी दूर करने का यह घरेलू नुस्खा ज़रूर आजमायें।

 

शुक्राणु की गुणवत्ता में सुधार

शुक्राणुओं की संख्या और गुणवत्ता में कमी का असर जन्म लेने वाली बच्चे की सेहत पर पड़ सकता है।

घी के सेवन से शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार होता है।

 

शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए घी का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह ज़रूर लें।

 

टीबी में लाभदायक

टीबी एक गंभीर बीमारी मणि जाती है और इसका सही समय पर इलाज कराना बेहद ज़रूरी है।

आयुर्वेद के अनुसार टीबी के मरीजों के लिए घी का सेवन करना बहोत फायदेमंद रहता है।

टीबी में लाभदायक

हालांकि टीबी के इलाज के लिए सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर ना रहें बल्कि नियमित  चिकित्सक के पास जाकर अपनी जांच कराएँ।

 

घी का सेवन कैसे करे –

 

  • घी का सेवन ( दूध में या खाने में )
  • किसी औषधि में मिला कर व पका कर सेवन करना
  • घी से मालिश
  • नस्य ( नाक में डालने की प्रक्रिया) गाय का घी।
  • अनुवासन बस्ति (एनिमा) के रूप में इस्तेमाल

 

विशेष

कभी भी घी का सेवन बहुत अधिक मात्रा में ना करें.

ज्यादा मात्रा में घी के सेवन से आपका हाजमा बिगड़ सकता है।

अगर आप किसी बीमारी के घरेलू इलाज के रूप में घी का उपयोग करना चाहते हैं

तो किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श लें।

Conclusion –

आज हम ने देसी घी के बारे में जान ली है उसके क्या क्या फायदे है.इसके बारे में जान ली है  अगर आप खाने में देसी घी का उपयोग करे तो स्वस्थ और  सुदर बन सकते हैं, बहोत सारी बीमारी कम हो जाती है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें। धन्यवाद्। 

ये भी पड़े

गिलोय के फायदे // गिलोय सेवन करने के फायदे

हल्दी वाला दूध जानिए क्या – क्या फायदे है

स्किन गोरा :करने के लिए कोनसे फ्रूट का इस्तेमाल करे 

बादाम खाने के फायदे : और नुकसान जानिए सब

दिन में कितना खाये // कब क्या और कितना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *